इटावा जिले में सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित जिला अस्पताल में शुक्रवार को उस समय हडकंप मच गया, जब मेडिकल प्रशिक्षण के लिए आए देवर और भाभी के बीच आपस में मारपीट हो गई। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने मारपीट का विडियो भी बनाया।
महिला ने अपनी सास पर बेटे के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया, जिस पर इकदिल पुलिस ने बेटे को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भिजवाया था। शुक्रवार को देवर मामले में समझौता कराने के लिए जिला अस्पताल आया था। इकदिल थाना क्षेत्र के चितभवन निवासी मघु देवी मिश्रा का अपने पोते मृत्यंजय मिश्रा पुत्र स्व. आलोक मिश्रा से कहा सुनी हो गई थी। जिस पर दादी ने पोते को मार दिया, जिसकी शिकायत मृत्यंजय मिश्रा की मां गीता देवी मिश्रा से इकदिल थाने में की।
मां की शिकायत पर पुलिस ने बेटे को मेडिकल प्रशिक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा था। शुक्रवार को महिला का चचेरा देवर आनंद मोहर मिश्रा पुत्र प्यारे लाल मिश्रा जिला अस्पताल में समझौता कराने आया था। इस दौरान भाभी देवर के बीच मारपीट कर दी थी। इकदिल थाना प्रभारी अलमा अहिरवार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच आपसी रजामंदी से समझौता करा दिया गया।