फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sisamau By-Election: योगी मंच से जनता को लुभाएंगे, मंच के पीछे बैठकर रणनीति बनाएंगे

Wed, 06 Nov 2024 11:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: मुख्यमंत्री की जनसभा को लेकर तैयारियां शुरू गई हैं। 9 नवंबर को सीएम शहर में होंगे। मंच पर 40 लोग रहेंगे। मुख्यमंत्री ग्रीन हाउस में 50 वरिष्ठ जनों के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम योगी आदित्यनाथ अपनी नौ नवंबर की सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र की यात्रा के दौरान मतदाताओं को मंच से संबोधन के साथ ही मंच के पीछे चुनावी रणनीति भी बनाएंगे। इसके लिए वह विधानसभा क्षेत्र के करीब 50 वरिष्ठ जनों के साथ बैठक करेंगे। इसके लिए अलग से ग्रीन हाउस बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


इस बीच सीएम के मंच पर उनके अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेताओं सहित कुल 40 लोगों के लिए जगह बनाई जा रही है। बुधवार को चुनाव के संगठन प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने सीएम के आगमन की तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंंत्री हेलीकॉप्टर से यहां के पुलिस लाइंस में उतरेंगे, वहां से वह कार के जरिए रोड शो के रूप में सीसामऊ क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से होते हुए दर्शनपुरवा के सेंट्रल पार्क पहुंचेंगे, जहां पर जनसभा होगी। यहां पर सभी वर्ग के लोगों के बैठने की व्यवस्था बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें