फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसामऊ उपचुनाव: दो दिन संगीनों के साए में मतदाताओं का फैसला, 23 को सुबह आठ बजे से होगी मतगणना

Thu, 21 Nov 2024 02:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: गल्ला मंडी के जिन कमरों में चुनाव में इस्तेमाल हुईं मशीनों और कंट्रोल यूनिट को रखा गया है, उन्हें भी सील कर दिया गया है। अब यह सील मतगणना के दिन आला अधिकारियों व कैमरों की निगरानी में ही खोली जाएगी।
विज्ञापन
sisamau by election - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के सीसामऊ उपचुनाव में मतदान खत्म होने के बाद अब पांचों प्रत्याशियों का भाग्य और 1,33,151 मतदाताओं का फैसला ईवीएम में कैद हो गया है। 23 नवम्बर को सुबह आठ बजे से मतों की गणना के साथ ही भाग्य पर फैसला होगा। तब तक ये मतपेटियां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में संगीन के साए में गल्ला मंडी के स्ट्रांग रूम में रहेंगी। उपचुनाव में सीसामऊ के 48 मतदान केंद्रों के 275 बूथों पर मतदान हुआ।

विज्ञापन

हर बूथ पर एक ईवीएम के हिसाब से 275 मशीनों का इस्तेमाल किया गया। मतदान के बाद कर्मियों ने नौबस्ता गल्लामंडी में बने स्ट्रांग रूम में मशीनें जमा कराईं। बुधवार रात नौ बजे तक मशीनें जमा कराने का काम जारी रहा। मशीन जमा कराने के काम में जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी, उन्होंने सभी मशीनों की सील चेक करने के बाद ही उन्हें जमाकर सुरक्षा घेरे में रखवाया। मशीनों की सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जाएगी। इसके लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है।
सुरक्षा ऐसी कि परिंदा भी पर न मार पाए
एडिशनल पुलिस कमिश्नर कानून व्यवस्था हरीश चंदर ने बताया कि गल्ला मंडी के जिन कमरों में चुनाव में इस्तेमाल हुईं मशीनों और कंट्रोल यूनिट को रखा गया है, उन्हें भी सील कर दिया गया है। अब यह सील मतगणना के दिन आला अधिकारियों व कैमरों की निगरानी में ही खोली जाएगी। सुरक्षाकर्मी अगले तीन दिनों तक तीन चक्र में इन मशीनों की सुरक्षा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें