हमीरपुर जिले में अंगारो से खेलकर रील बना रहे युवक के चेहरे पर आग लग गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी के साथ वायरल हो रहा है। अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में एक युवक जलती हुई आग उठाता है और वहीं उसका दोस्त करतब दिखा रहा है।
विज्ञापन
दोस्त कहता है अगर चेहरे में आग लग गई, तो मारुंगा। सामने वाला युवक इतना कहता है और युवक के चेहरे पर आग लग गई। वह भागता है…कहता है कि पानी लाओ और अपने हाथों से चेहरे पर मारता और चिल्लाता है। रील बनाने के चक्कर में युवक बुरी तरह झुलस गया है। पुलिस ने जांच की बात कही है।