फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शिवपाल यादव बोले- उनकी टीम की निगाह हर पदाधिकारी और कार्यकर्ता पर है, बटेंग..तो कटेंगे बयान पर कही ये बात

Sun, 03 Nov 2024 04:51 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शिवपाल सिंह यादव ने बटेंगे तो काटेंगे के भाजपा के नारे पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से दिया गया है नारा समाज के लिए घातक है और हम इसका विरोध करते हैं।
विज्ञापन
shivpal singh yadav - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि उनकी टीम की निगाह हर एक पदाधिकारी और कार्यकर्ता पर रहेगी। सभी को एकजुट होकर फिर से समाजवादी पार्टी को सीसामऊ में जीतना है। इसी तरह उन्होंने यहां के अधिकारियों को भी चेतावनी भरे लहजे में संदेश दिया।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो भी अधिकारी उनकी पार्टी के प्रत्याशी और समर्थक,कार्यकर्ताओं को किसी भी वजह से परेशान करने और चुनाव में पार्टी को कमजोर करने की कोशिश में लगे हैं, उन सभी को समय आने पर देखा जाएगा। सभी की मॉनिटरिंग की जा रही है। शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी के अंदर चल रहे भीतर घात पर कहा कि सभी को जोड़कर आगे चुनाव में तेजी से लग जाएगा।
चुनाव कार्यालय उद्घाटन के दौरान उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों से हाथ उठाकर एक साथ रहने का संकल्प भी दिलवाया। सपा और कांग्रेस के गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता पदाधिकारी समर्थक सभी एक जुट होकर चुनाव में काम कर रहे हैं। जो भी शिकायतें, बातें आ रही थी उन सभी को लेकर पार्टी के उच्च पदाधिकारी से बात की गई है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सीसामऊ सीट हमेशा से समाजवादी पार्टी के पास रही है
सभी की ओर से यह कहा गया है कि दोनों  एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी के लिए काम करेंगे। इस दौरान कांग्रेस के सांसद अमेठी से कांग्रेस के सांसद किशोरी लाल शर्मा भी मौजूद रहे। शिवपाल यादव ने बताया कि सांसद किशोरी लाल से भी संबंध में गंभीरता से विचार विमर्श किया गया है। वह भी अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर पूरी नजर रखेंगे और मिलकर चुनाव को कराया जाएगा, क्योंकि सीसामऊ सीट हमेशा से समाजवादी पार्टी के पास रही है और पूरी उम्मीद है कि आगे भी इस पर सपा को ही विजय मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें