सैफई में आयोजित तहसील दिवस में लोगों की समस्याएं सुनते डीएम शुभ्रांत शुक्ला व एसएसपी संजय कुमार
- फोटो : सैफई में आयोजित तहसील दिवस में लोगों की समस्याएं सुनते डीएम शुभ्रांत शुक्ला व एसएसपी संजय कुमार वर्मा ।
सैफई। तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित तहसील दिवस में डीएम शुभ्रांत शुक्ला व एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने फरियादियों की शिकायतों को सुना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाए।
तहसील दिवस में गांव गीजा के प्रधान राधाकृष्ण यादव ने डीएम शुभ्रांत शुक्ला को दिए शिकायत पत्र में कहा है कि जल निगम ने ग्राम पंचायत को बिना वास्तविक स्वीकृति के पानी की टंकी काे हैंडओवर कर दिया है। ग्राम प्रधान का आरोप है कि विभाग ने उनके व सचिव के फर्जी हस्ताक्षर कर कार्य पूर्ण मान लिया है। इससे लोगों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच के आदेश दिए और फर्जीवाड़ा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।
तहसील दिवस में कुल 74 शिकायतें आईं। इनमें चार मामलों का तत्काल समाधान किया गया। ज्यादातर शिकायतें बिजली, जल, पूर्ति, पुलिस, राजस्व और पेंशन से जुड़ी रहीं। अतिराजपुर से भाऊपुर गांव को जाने वाली मार्ग पर के किनारे से निकले रजवाह में पानी आ जाने से किसानों की फसल बर्बाद हो जाने से संबंध में पत्र दिया। ग्राम बमुरी निवासी शिवपाल सिंह ने खेत पर कब्जा से संबंधित, ग्राम मानिकपुर निवासी गोपाल ने प्लाट पर कब्जा से संबंधित, शैलेंद्र कुमार नगला बरी ने सरकारी नलकूप दो साल से बंद पड़े होने की शिकायत की।
चकरनगर। शनिवार को चकरनगर तहसील सभागार में सीडीओ अजय कुमार गौतम की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। तहसील दिवस में कुल 19 शिकायतें आईं। इनमें से तीन का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। तहसील दिवस में ग्रामीणों ने सरकारी हैंडपंपों की खराब हालत और रीबोर की आवश्यकता को लेकर कई शिकायतें कीं। रामप्रकाश सिंह निवासी सगरा, कमलेश सिंह नगला चौप व ओमप्रकाश निवासी नदगुआ ने हैंडपंपों के रिबोर की मांग की। इसके अलावा, सोबरन सिंह निवासी शब्दलपुर ने अवैध कब्जा हटवाने की शिकायत की, जबकि जोगेंद्र सिंह ने आम रास्ते से कब्जा हटवाने की मांग की। बिड़वा कला के यशपाल सिंह ने पुश्तैनी जमीन से कब्जा हटवाए जाने की मांग करते हुए शिकायतपत्र दिया।