जसवंतनगर। तहसील मुख्यालय पर भारतीय किसान मजदूर दलित यूनियन के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के ग्राम जगसोरा के एक मामले को लेकर तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इसके साथ ही मामले को लेकर एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा। संगठन के राष्ट्रीय संयोजक रामनरेश यादव ने कहा कि ग्राम जगसोरा में दबंग कब्रिस्तान की जमीन को बेचने के प्रयास में लगे हुए हैं। जिस जमीन का बैनामा किया गया है उस जमीन की फोटो किसी अन्य खेत में खड़े होकर खिंचवाई गई है।
बैनामा कब्रिस्तान की जमीन का किया गया है। संगठन ने मांग की कि उक्त जमीन को कब्रिस्तान के रूप में ही रखा जाए। संगठन का कहना है कि उक्त जमीन को 200 साल से कब्रिस्तान के रूप में उपयोग किया जा रहा है। यूनियन ने एसडीएम कुमार सत्यम जीत को ज्ञापन देते हुए मामले की जांच कराए जाने की मांग की। किसान पंचायत में पचास से ज्यादा किसान शामिल रहे। ज्ञापन देने वालों में दयानंद यादव, संजय सविता, डॉ. हरिओम शर्मा, आसिम खान आदि शामिल रहे।