फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पार्टी के प्रतिनिधियों को बताई एसआईआर की नियमावली

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इसमें विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम से जुड़ी नियमावली और प्रक्रिया बताई गई।
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि 22 वर्ष बाद विशेष अभियान चलाया जा रहा है। वर्ष 2003 में ऐसा पुनरीक्षण हुआ था। यह प्रक्रिया मतदाता सूची को शुद्ध, समावेशी और पारदर्शी बनाने के लिए महत्वपूर्ण है। डीएम ने राजनीतिक दलों से अपने बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नामित करने और मतदाताओं को प्रपत्र भरने में सहयोग करने की अपील की। यहां पर भाजपा, सपा, कांग्रेस, बसपा, माकपा, अपना दल (एस) व आप समेत उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विवेक चतुर्वेदी व एसडीएम सदर अनुभव सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें