फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस: साहब... लेखपाल रुपये लेने के बाद भी नहीं कर रहे पैमाइश, DM ने दिए जांच के आदेश

Sat, 21 Jun 2025 09:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 185 शिकायतें आईं। जिसमें से माैके पर आठ शिकायतों  का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
संपूण समाधान दिवस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नरवल तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने नरवल के चकबंदी लेखपाल पर रुपये वसूलने का आरोप लगने के बाद सख्त हिदायत दी। सुनवाई के कुछ ही देर बाद उसी लेखपाल पर एक और व्यक्ति ने पैसे मांगने का आरोप लगाया तो जिलाधिकारी ने एसओसी चकबंदी को बुलाकर लेखपाल के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए। निर्देश दिया कि एक सप्ताह के भीतर पूरी कार्यवाही से उन्हें अवगत कराएं।
विज्ञापन


दिव्यांग राकेश प्रजापति ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि नरवल की ही रहने वाली शांति देवी की जमीन की पैमाइश होनी थी। शांति देवी मेरे मित्र की मां हैं, जो की विधवा है। उनका पूरा काम मैं ही देखता हूं। आरोप लगाया कि पैमाइश के लिए लेखपाल ने 90 हजार रुपये की मांग की थी। अस्सी हजार उनकी कार के अंदर दिए तथा दस हजार रुपए खेत पर दिए थे। कुछ जमीन की माप कर ली व बाकी की पैमाइश के लिए 20 हजार रुपये और मांगने लगे। इसी तरह मनीष सिंह ने बताया कि उनके पिता राजेंद्र प्रताप की 24 अगस्त 2022 को मौत हो गई थी।

 
विज्ञापन

संपूण समाधान दिवस - फोटो : अमर उजाला
वरासत चढ़ाने के लिए लेखपाल 20 हजार रुपए मांग रहे हैं। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 185 शिकायत आई। इनमें आठ का मौके पर निस्तारण किया गया। इस माैके पर मुख्य चिकित्साधिकारी उदयनाथ, उपजिलाधिकारी विवेक कुमार मिश्रा, डीसीपी सत्यजीत गुप्ता, तहसीलदार विनीता पांडेय सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें