फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: साहब, पुलिस संग मिलकर क्षेत्र की महिला कर रही वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बाबपुरवा निवासी महिला ने क्षेत्र की दूसरी महिला पर पुलिसकर्मियों संग मिलकर वसूली करने का आरोप लगाया है। सोमवार को उसने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। स्टाफ ऑफिसर ने उन्हें जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाली महिला रील बनाती है। उसकी पुलिसकर्मियों के साथ कई रील हैं। एक रील में वह पुलिस की कैप लगाए नजर आ रही है। उसने अपना गर्भपात कराया और आरोप क्षेत्र के ही युवक पर लगा दिया। ऐसे में युवक को दो लाख रुपये देकर शहर ही छोड़ना पड़ा। आरोप है कि रील बनाने वाली महिला ने उसके भाई पर भी ऐसे ही आरोप लगा दिए जिसकी वजह से उसने जहर खा लिया। भाई का हैलट में इलाज चल रहा है। चौकी और थाने में शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। स्टाफ ऑफिसर राजेश पांडेय ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। दोनों महिलाओं के बीच पुराना विवाद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें