वॉलीबाॅल प्रतियोगिता का शुभारंभ करतीं विधायक नीलिमा कटियार, एमएलसी अरुण पाठक व अन्य।
- फोटो : संस्थान
कानपुर। सीबीएसई क्लस्टर-4 राज्य स्तरीय वॉलीबाॅल प्रतियोगिता की सोमवार को सिंहपुर स्थित गौरव मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल में शुरूआत हुई। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 61 स्कूलों के 600 से अधिक खिलाड़ी अंडर-14, 17 और 19 आयु वर्ग में हिस्सा ले रहे हैंं।
प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक नीलिमा कटियार, एमएलसी अरुण पाठक, प्रधानाचार्या आरती कटियार व कोऑर्डिनेटर अनिकेत तिवारी ने किया। पहले दिन हुए अंडर-17 वर्ग के मुकाबलों में आर्मी पब्लिक स्कूल लखनऊ ने एसकेडी अकादमी को 2-1 से, मनोज कुमार पांडेय सैनिक स्कूल ने बांदा स्कूल को 2-1 और एसकेडी अकादमी ने सेंट जेवियर स्कूल बांदा को 2-1 से हराया।
वहीं, अंडर 19 ग्रुप में एम्स इंटरनेशनल बहराइच ने रैपिड ग्लोबल स्कूल औरैया को 2-0 से और सीपी इंटरनेशनल स्कूल ने एलप एस विनर्मखंड को 2-1 से हराकर जीत दर्ज की। इस मौके पर धर्मेंद्र सिंह सचान, आशुतोष चौबे, रोहित सोनकर आदि मौजूद रहे।