बांदा में सिपाही ने की अात्महत्या की कोशिश
- फोटो : अमर उजाला
यूपी में पुलिसवालों की अात्महत्या करने की घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। बुधवार को बांदा जिले में एक सिपाही ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इस घटना के बाद से समूचे विभाग में सनसनी फैल गयी। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
यह घटना बांदा जिले की है। यहां सिपाही जगदीश यादव ( 50) अपनी पत्नी से मिलने घर आया था। तभी घर पर पत्नी से किसी मामले में विवाद हो गया। जानकारी के अनुसार सिपाही जगदीश ने कोतवाली नगर परिसर में डाई पी ली। हालत बिगड़ती देख उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां सिपाही की हालत नाजुक बताई जा रही है।