कानपुर। द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) मैदान में रविवार को साइनस टाइटंस ने ऑरल टाइटंस को आठ विकेट से हरा दिया। यह जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के ईएनटी विभाग की ओर से आयोजित किया गया।
टॉस जीतकर ऑरल टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में 38 रन ही बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी साइनस टाइटंस की टीम ने छह ओवर में दो विकेट के नुकसान पर मैच अपने नाम किया। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए ईएनटी विभाग के डॉ. निशांत सक्सेना को मैन ऑफ द मैच चुना गया। डॉ. राजेश यादव, डॉ. प्रदीप पचौरी, डॉ. अवनीश चौधरी, डॉ. सुभाष चंद्र वर्मा समेत अन्य डॉक्टर व स्टूडेंट्स मौजूद रहे।