अगर आप में भी है सिंगिग और डांसिंग का हुनर तो अमर उजाला आपको दे रहा है अपने टैलेंट को पेश करने का सुनहरा मौका। अमर उजाला, कानपुर के फजलगंज स्थित कार्यालय में 12 अगस्त को
अमर उजाला कानपुर और जिला प्रशासन की
‘मां तुझे प्रणाम’ रैली में शामिल होकर आप भी देशभक्ति के रंग में सराबोर हो जाइए। यह आयोजन शहर के हर वर्ग को उनकी रुचि के मुताबिक विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल होने का मंच उपलब्ध करवाता है। यदि आपमें लिखने का हुनर है तो स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का हिस्सा बन सकते हैं। इसमें आयु सीमा की कोई बाध्यता नहीं है। हर कोई इसमें शामिल हो सकता है। फिर क्या छोटा, क्या बड़ा। इसी तरह यदि आपको नाचने, गाने में रुचि है तो देरी किस बात की, आज ही विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराएं। अपनी काबिलियत से ढेरों इनाम जीतें। 25 शब्दों में भेजना है स्लोगन
स्लोगन देशभक्ति थीम पर अधिकतम 25 शब्दों में होना चाहिए। इसे 15 अगस्त तक अमर उजाला कार्यालय फजलगंज के पते पर भेजना है। छह सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों को अमर उजाला में प्रकाशित किया जाएगा। श्रेष्ठ तीन प्रविष्टियों को पुरस्कृत किया जाएगा और तीन को सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा।
तीन श्रेष्ठ झांकियों को मिलेगा पुरस्कार
‘मां तुझे प्रणाम’ कार्यक्रम के तहत 15 अगस्त को शहरभर में रैली निकाली जाएगी। इसमें हर साल सैकड़ों की संख्या में झांकियां शामिल होती हैं। इस बार आप भी मनमोहक झांकी बनाएं और इनाम जीतें। प्रतियोगिता के तहत सर्वश्रेष्ठ तीन झांकियों को पुरस्कृत किया जाता है। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाली झांकियों को नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इस बार श्रेष्ठ तीन झांकियों को पुरस्कृत करने के साथ ही रैली में शामिल हुईं सभी झांकियों को अमर उजाला की ओर से प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। आप भी इसमें अपनी झांकी शामिल करना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9307911933, 9335031193 पर संपर्क कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
पेंटिंग में दीजिए पर्यावरण बचाने का संदेश
स्कूली छात्र-छात्राएं प्रदूषण मुक्त शहर की पेंटिंग बनाकर पुरस्कार जीत सकते हैं। सर्वश्रेष्ठ तीन पेंटिंग को अखबार में प्रकाशित भी किया जाएगा। पेंटिंग प्रतियोगिता में इस बार की थीम है पॉलिथीन मुक्त कानपुर और पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ। इसे दो आयु वर्ग में विभाजित किया गया है। पहला जूनियर वर्ग है, जिसमें कक्षा एक से छह तक के छात्र-छात्राएं और दूसरा सीनियर वर्ग जिसमें सातवीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राएं शामिल हो सकते हैं। दोनों वर्गों में चुनी गईं सर्वश्रेष्ठ छह प्रविष्टियों को अमर उजाला में प्रकाशित किया जाएगा। टॉप तीन को पुरस्कृत किया जाएगा और तीन को सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा।