सीसीटीवी में कैद है सारी घटना
इसी तरह एक अक्टूबर को नौकर हरीश, गार्ड राज कुमार व 4-5 अन्य लोगों ने शाम साढ़े चार बजे अंबिका के रिहायशी वाले हिस्से से काफी वजनी नांद (जिसमें एक बार में कई सौ लोगों का खाना बनाया जा सकता है) को उतारा और अद्ववैतपत के रिहायशी हिस्से में छिपा दिया था। घटना सीसीटीवी में कैद है।
दिल्ली से लौटी तब पता चली घटना
अंबिका सिंघानिया ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वह बीती चार अक्तूबर को दिल्ली से लौटी थी। गले की नस में दर्द होने के कारण वह दर्द की दवा खाकर सो गई थी। जब आठ अक्तूबर को उन्होंने सामान को चोरी होते देखा, तब सीसीटीवी कैमरा खंगाला, तो बाकी वारदातों के बारे में उन्हें जानकारी हुई।
सिंघानिया परिवार की अंबिका सिंघानिया ने चोरी समेत अन्य धाराओं में फजलगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले में पुलिस विवेचना कर रही है। -दिनेश त्रिपाठी, डीसीपी सेंट्रल