सिंगर शंकर महादेवन ने गुरुवार को अमर उजाला द्वारा चलाए जा रहे अपराजिता अभियान की सराहना की। साथ ही उन्होंने अपराजिता का पोस्टर भी लांच किया। महादेवन ने कहा कि अमर उजाला की अपराजिता मुहिम रंग लाएगी।
शंकर महादेवन गुरुवार को कानपुर के शीलिंग हाउस स्कूल के 60 वर्ष पूरे होने पर सीएसए विश्वविद्घालय में हुए कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा कि अमर उजाला द्वारा चलाए जा रहे अपराजिता अभियान से महिलाओं को मजबूती मिल रही है। यह एक सराहनीय पहल है। साथ ही कहा कि इस अभियान में वह अपना भरपूर सहयोग देंगे।