फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ankit Tiwari: इंडिगो की फ्लाइट पकड़ हवा में घूमते रहे अंकित तिवारी, 1200 KM का सफर... उड़ना पड़ा 2100 किमी

Fri, 17 Nov 2023 10:33 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

इंडिगो एयरलाइंस की अव्यवस्था पर गायक अंकित तिवारी हवा में नाचते रहे। उन्हें मुंबई से कानपुर वाया दिल्ली आना था। दिल्ली-कानपुर फ्लाइट फुल होने पर देहरादून और फिर लखनऊ भेजा गया। लखनऊ एयरपोर्ट पर पौन घंटे लगेज के लिए भी इंतजार करना पड़ा। दोपहर डेढ़ बजे कानुपर आना था, लेकिन रात 10 बजे पहुंचे। अंकित ने अपनी पीड़ा लिखकर कंपनी को बताई है।
विज्ञापन
अंकित तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के मशहूर गायक अंकित तिवारी गुरुवार को इंडिगो एयरलाइंस की अव्यवस्था के चलते हवा में ही नाचते रहे। उन्हें परिवार के साथ कनेक्टिंग फ्लाइट से मुंबई से वाया दिल्ली कानपुर आना था, यह दूरी करीब 1200 किमी की थी। दिल्ली की फ्लाइट फुल होने की वजह से उन्हें पहले देहरादून और फिर लखनऊ भेजा गया। 
विज्ञापन


इस तरह उन्हें करीब 2100 किमी का सफर करना पड़ा। सुबह नौ बजे मुंबई से चले अंकित रात आठ बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंच सके। इससे न सिर्फ वे बल्कि उनकी बेटी, पत्नी और एक सहयोगी भी परेशान हुई।

अंकित तिवारी ने बताया कि सुबह नौ बजे पत्नी पल्लवी तिवारी और बेटी आर्या और सहयोगी के साथ मुंबई से निकले। दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर इंडिगो एयरलाइंस के अधिकारियों ने बताया कि कानपुर की फ्लाइट फुल है। कहा कि शाम साढ़े चार बजे लखनऊ के लिए फ्लाइट मिलेगी। 
विज्ञापन


बाद में बताया कि एक ही सीट खाली है। उन्हें दोपहर साढ़े तीन बजे फ्लाइट से देहरादून भेजा गया। शाम छह बजे देहरादून से लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट शाम सात बजे पहुंचे। वहां पौन घंटे तक उनका लगेज ही नहीं मिला। जिस बेल्ट पर लगेज आना था, उसे बिना जानकारी के दूसरी बेल्ट पर भेज दिया गया। 
विज्ञापन

रात आठ बजे अमौसी एयरपोर्ट से निकल सके। दो साल बाद घर कानपुर आ रहे थे। कनेक्टिंग फ्लाइट से दोपहर डेढ़ बजे कानपुर आना था और रात 10 बजे कानपुर पाए।अंकित ने अपनी पीड़ा एक्स कर कंपनी को टैग की हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें