फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाभी की आशनाई...देवर बना हत्यारा: बोला- कई लोगों से थे संबंध, भाई की इज्जत के लिए मारा, जानिए पूरा मामला

Sat, 17 Jun 2023 10:44 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Crime: कर्नलगंज थाना क्षेत्र में भाभी की हत्या करने वाले देवर ने गुनाह कबूल किया है। उसने पुलिस को बताया कि भाभी के कई लोगों से संबंध हो गए थे। 'भाई की इज्जत बचाने के लिए हत्या की थी।
विज्ञापन
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के कर्नलगंज पुलिस ने सिमरन हत्याकांड के आरोपी देवर रेहान उर्फ चीपड़ को शुक्रवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने गुनाह कबूल कर लिया। बताया कि भाभी के कई लोगों से संबंध बन गए थे।

विज्ञापन

भाई की इज्जत बचाने के लिए भाभी को मौत के घाट उतार दिया। बुधवार देर रात रेहान ने भाभी सिमरन की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी थी। गुरुवार की शाम को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फतेहपुर के लिए निकला था।
मगर वहां न जाकर वापस कब्रिस्तान लौट आया। इसी दौरान पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने बनियान भी बरामद की जो आरोपी ने घटना के वक्त पहन रखी थी। उसपर खून के निशान मिले हैं। साथ ही महिला का मोबाइल और ईंट बरामद कर ली है।

विज्ञापन

देवर बोला- उसे कोई पछतावा नहीं है
रेहान ने कहा कि भाई के जेल जाने के बाद भाभी सिर्फ एक दिन घर में रुकी थी और उसके बाद घर से चली गई। दरगाह में रहने के दौरान उसके कई लोगों से संबंध हो गए थे। रेहान ने कहा कि उसने जो किया उसका उसे कोई पछतावा नहीं है। उसका कहना था कि भाई की इज्जत बचाने के लिए भाभी को मार डाला।

दो बिंदुओं पर विवेचना करेगी पुलिस
एसीपी कर्नलगंज अकमल खां ने बताया कि महिला की मां का आरोप है कि देवर बेटी से संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। वहीं, आरोपी ने कुछ और ही जानकारी दी है। इन दो बिंदुओं पर विवेचना को आगे बढ़ाया जाएगा। साथ ही महिला के मोबाइल की डिटेल भी निकलवाई जाएगी।

ईंट से सिर कूचकर का थी हत्या
अवैध संबंध से इन्कार पर देवर ने भाभी की सिर कूंचकर हत्या कर दी थी। गुरुवार सुबह स्थानीय लोगों की सूचना पर फोरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य एकत्रित किए। महिला ने दो साल पहले परिजनों के विरोध के बाद भी प्रेम विवाह किया था।

शादी के खिलाफ थे ससुराल और मायके वाले
मायके वालों ने महिला के देवर और उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कर्नलगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। ग्वालटोली रेलवे लाइन निवासी सिमरन (25) ने वर्ष 2021 में कर्नलगंज बिसाती कब्रिस्तान निवासी फैजान से प्रेम विवाह किया था। ससुराल और मायके वाले दोनों शादी के खिलाफ थे।

तीन दिन पहले दी थी धमकी
सिमरन की मां जमीला बानो ने पुलिस को बताया कि तीन दिन पहले सिमरन ने अपनी मां को कॉल कर बताया था कि उसका देवर अवैध संबंध न बनाने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है।

विज्ञापन

भाई-बहनों में सबसे छोटी थी सिमरन
शुक्रवार को पोस्टमार्टम हुआ। सिर की हड्डियां टूटी मिलीं। रक्तस्राव से मौत हुई है। शाम पांच बजे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे सिमरन के चौथे नंबर के भाई साहिल ने बताया कि अमरीन सबसे बड़ी बहन हैं। वहीं शहनाज, अर्शी के बाद सिमरन सबसे छोटी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें