फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: तीन डॉक्टरों के पैनल में हुआ सिलीविया रेजीना का पोस्टमार्टम

Wed, 17 Dec 2025 01:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। साथी पर्यटकों के साथ पश्चिम बंगाल घूमने जा रही ब्राजील निवासी महिला की सोमवार दोपहर को तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई थी। दूतावास से मिले निर्देश के बाद मंगलवार शाम को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की गई। तीन डॉक्टरों के पैनल में देर रात पोस्टमार्टम कराया गया। आज शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में मंगलवार देर शाम से नायब तहसीलदार रवींद्र कुमार मिश्रा, थानाध्यक्ष हरमीत सिंह की उपस्थिति में पंचायत नामा की कागजी कार्रवाई हुई। इसके बाद तीन डॉक्टरों का पैनल से रात में ही पोस्टमार्टम कराया गया। इस दौरान पर्यटक के साथ आए परिजन भी रहे। बता दें कि ब्राजील के गायवोटस पिवालियस बोयटू यूसीएसडी निवासी सिलीविया रेजीना (62) भारत भ्रमण पर आई थीं।
सोमवार को वह साथी पर्यटक मार्टिन (29), रूस की ओल्गा (35) के साथ मथुरा के राया थाना क्षेत्र के बलदेव लाल निवासी राकेश की कार बुक कर कुल्लू मनाली से पश्चिम बंगाल जा रही थीं। दोपहर 12 बजे के करीब कुंभी स्थित पेट्रोल पंप पर उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। मेडिकल कॉलेज लाने पर डॉ. निशांत पाठक ने उनको मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से मार्टिन व ओल्गा मेडिकल कॉलेज में ठहरे हुए थे। वहीं सिलीविया रेजीना के शव को मर्चरी के फ्रीजर में रखवाया गया था। थानाध्यक्ष हरमीत सिंह ने बताया कि दूतावास से मिले निर्देश पर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की गई है। दूतावास से परिजनों की उपस्थिति में अंतिम संस्कार करा कर गंगा में प्रवाहित करने के निर्देश मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें