फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: उलरापुर में पसरा रहा सन्नाटा, कुछ भी बताने से कतरा रहे लोग

Mon, 10 Mar 2025 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा (कानपुर देहात)। थानाक्षेत्र के उलरापुर में शुक्रवार देर रात काम करने से इन्कार करने पर आठ लोगों ने बोरिंग मिस्त्री की पीटकर हत्या कर दी थी। घटना से दूसरे दिन रविवार को भी गांव में सन्नाटा पसरा रहा। लोग कुछ भी बताने से बचते रहे। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस फोर्स भी तैनात रहा। इधर पुलिस की कई टीमें हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

उलरापुर गांव निवासी बोरिंग मिस्त्री सुभाष संखवार ने बोरिंग के लिए एडवांस मजदूरी न देने पर काम करने से इन्कार कर दिया था। इससे गुस्साए गांव निवासी आठ लोगों ने लोहे की रॉड व लाठी-डंडों से पीटकर उसकी हत्या कर दी थी। बहन रामा की तहरीर पर आठ लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा है। भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी तैनात है। रविवार को मृतक के घर के बाहर पुलिस तैनात रही और गांव की गलियों में इक्का-दुक्का लोग ही नजर आए।
होली त्योहार के मौके पर घटना होने से ग्रामीण भी खासे डरे नजर आ रहे है। वहीं, पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में कानपुर नगर, औरैया, कन्नौज, पुखरायां, अकबरपुर, रसूलाबाद सहित लगभग 20 से अधिक जगहों पर दबिश डाल चुकी हैं। पुलिस कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। रूरा थानाध्यक्ष जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस की चार टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी हैं। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

...................
पीड़ित परिजनों से मिला बसपा प्रतिनिधि मंडल
सुभाष की मौत के बाद परिजनों से रविवार को बसपा जिलाध्यक्ष प्रवेंद्र संखवार, मंडल कोऑर्डिनेटर अतुल गौतम, रामशरण, बउआ त्रिवेदी, सतेंद्र पाल मिले। मां माया देवी सहित अन्य परिजनों को ढांढस बंधाया। प्रशासन से हत्यारोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें