1984 सिख विरोधी दंगों में अर्मापुर स्थित आर्डनेंस फैक्ट्री (ओएफसी) परिसर में हुई तीन हत्याओं के मामले में एसआईटी ने ओएफसी प्रशासन से गुरुवार को विभागीय जांच रिपोर्ट ले ली है। प्रशासनिक अधिकारियों से रिपोर्ट के संबंध में जानकारी भी ली है। बताया जा रहा कि जांच में दंगाइयों के खिलाफ पर्याप्त सुबूत मिले हैं।
रिपोर्ट में जिन गवाहों और प्रत्यक्षदर्शियों का जिक्र है, एसआईटी अब उनसे संपर्क करने की कोशिश करेगी। ओएफसी के भीतर तीन कर्मचारियों आरएस अरोड़ा, कुलवंत सिंह और मोहन सिंह की हत्या हुई थी। अर्मापुर इस्टेट निवासी बजीर सिंह व सिम्मी भी मारे गए थे।