सिख विरोधी दंगों की जांच कर रही एसआईटी पंजाब पहुंच गई है। यहां पर पीड़ित परिवारों और गवाहों के बयान दर्ज कर कागजी कार्रवाई पूरी करेगी। टीम ने लुधियाना में कई परिवारों से संपर्क भी किया है।
ये वो परिवार हैं, जो दंगों की वजह से शहर छोड़कर चले गए थे। एसआईटी 19 केसों की विवेचना कर रही है। इसमें अर्मापुर का केस भी शामिल है, जिसमें दंगाइयों ने तीन ओएफसी कर्मियों की परिसर में हत्या कर दी थी।
इसके अलावा नौबस्ता के एक केस से संबंधित गवाह व पीड़ित परिवार भी पंजाब चला गया है। एसआईटी एसएसपी बालेंदु भूषण सिंह ने बताया कि मंगलवार को टीम रवाना हुई थी।
पांच सदस्यीय टीम चार-पांच दिन वहीं रहकर पीड़ितों के बयान दर्ज करेगी। इसके बाद सभी के बयान कोर्ट में कराए जाएंगे।