फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात सिकन्दरा उप चुनाव: घने कोहरे और कटकटाती ठंड के बीच वोट डालने पहुंचे मतदाता

Thu, 21 Dec 2017 11:36 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सर्दी की परवाह किये बिना मतदाता पहुँचे और अपना वोट डाला
विज्ञापन
कानपुर देहात सिकन्दरा उप चुनाव में विधानसभा के पोलिंग सेंटर्स पर कोहरा और सर्दी की परवाह किये बिना मतदाता पहुँचे और अपना वोट डाला। यूपी में कानपुर देहात की खाली हुई सिकन्दरा विधानसभा पर उपचुनाव 21 दिसंबर को होना है। गुरूवार को 8 बजे से वोटिंग शुरू होगी, इस सीट के लिए एक महिला समेत 11 उम्मीदवार मैदान में हैं। बता दें, इस सीट से बीजपी एमएलए मथुरा प्रसाद पाल  की मृत्यु के बाद दोबारा चुनाव कराया जा रहा है। 
विज्ञापन


 इस विधानसभा में 3 लाख 21 हजार वोटर हैं। इसमें 1 लाख 48 हजार 500 महिला वोटर है, 391 मतदेय स्थल और 288 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 567 ईवीएम कंट्रोल यूनिट, 567 बैलट यूनिट लगाई गई हैं। 40 संवेदन शील बूथों पर सीसीटीवी भी लगाए गए हैं।   567 ईवीएम यूनिट लगाने के साथ साथ 567 वीवी पैट यूनिट लगाए जानें की व्यवस्था की है। जिससे लोगों में ये सुनिश्चित हो सके की, जिन्होंने वोट किया है, वो उन्हीं को जा रहा है। या किसी और को।  वीवी पैट मशीन से वोट देने वाले ने जिसको वोट दिया है, उसका चुनाव चिन्ह और उसका फोटो एक पर्ची में बाहर निकलेगा। जिससे वो सुनिश्चित कर सके की वोट उसी को गया है। सिकन्दरा सीट से बीजपी विधायक रहे मथुरा पाल का देहांत जुलाई 2017 में लंबी बीमारी के बाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें