दिल्ली यूनिवर्सिटी की 6.6 फीट लंबी बास्केट बॉल खिलाड़ी पल्लवी
इक ऊंचा-लंबा कद, दूजा सोणी प्लेयर तू बेहद...। जी हां, शहर आई 6.6 फीट लंबी और दिल्ली यूनिवर्सिटी की बेजोड़ बास्केट बॉल खिलाड़ी पल्लवी को देखकर सभी की प्रतिक्रिया कुछ ऐसी ही थी। उन्हें देखने के बाद हर काेई उनसे मिलना चाहता था अाैर लंबाई बढ़ाने के टिप्स लेना चाहता था। कुछ एेसा ही हाल था सीएसजेएम यूनिवर्सिटी के छात्र छात्राअाें का।
सीएसजेएम यूनिवर्सिटी में हुई महिला बास्केट बाल प्रतियोगिता में दिल्ली यूनिवर्सिटी की खिलाड़ी पल्लवी कुमारी ने अपने खेल से सभी को प्रभावित किया। 6.6 फीट की पल्लवी देश के लिए बास्केट बॉल खेल चुकी है।
विश्वविद्यालय में इतनी लंबी खिलाड़ी को देखकर सभी आश्चर्यचकित हो गए। अब पल्लवी इंटरनेशनल सीनियर टीम में जगह बनाना चाह रही है। इसके लिए उन्होंने 17 दिसंबर को दिल्ली में ट्रायल दिया है। पल्लवी के पिता विधुभूषण कोलकाता में इंस्पेक्टर हैं।
वह दिल्ली यूनिवर्सिटी में बीए आनर्स प्रथम वर्ष की छात्रा है। उसने कई राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में जीत दर्ज की है। वर्ष 2015 में जापान में हुए लीग मैच में शानदार प्रदर्शन किया था। वो अपनी सफलता का श्रेय कोच शिबा को देती है।