यूपी के हरदोई जिले में संडीला के ग्राम मुरारनगर के मजरा सोम में पेट दर्द पीड़ित भाई-बहन की मौत हो गई। अस्पताल से अभी जांच रिपोर्ट नहीं आई है। इस कारण डाक्टर बीमारी के बारे में कुछ नहीं बता सके हैं। गांव में कई लोग बुखार से पीड़ित हैं। डाक्टरों की टीम गांव में मरीजों का परीक्षण कर दवा दे रही है।
क्षेत्र के लगभग एक दर्जन गांवों मेें कई दिन से बुखार फैला है। ग्राम मुरारनगर के मजरा सोम निवासी पूरन मजदूरी करता है। उसने बताया कि शुक्रवार रात उसके 11 वर्षीय बेटे राजू के पेट में अचानक तेज दर्द होने लगा। आनन फानन उसे सीएचसी ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया।