फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू ने छीन लिए इस परिवार की आंख के तारे

Tue, 15 Nov 2016 04:28 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में डेंगू के आगे लाचार एक गरीब परिवार के दो सगे भाई बहन की मौत हो गई। मजदूरी करके परिवार चलाने वाले करण और सोनी की आंख के तारे जय (6) और सिमरन(4) उनसे हमेशा के लिए दूर हो गए।  
विज्ञापन


कायमगंज के ग्राम सुभाष पुर में रहने वाले इस परिवार के पास इलाज के पैसे तक नहीं थी। इस अभाव में करण अपने बच्चों को बचा नहीं सका। जानकारी के मुताबिक करण के बेटे जय और सिमरन को कुछ दिनों पहले सीएचसी में भर्ती कराया था। लेकिन यहां जय की हालत अधिक गंभीर हो गई। जिसके बाद उसे लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया गया। सोमवार देर रात तकरीबन साढ़े बारह बजे जय की मौत हो गई। 

ग्राम प्रधान से आर्थिक सहायता मिलने के बाद करण अपनी बेटी को बचाने की जुगत में लग गया। वह उसे फौरन एक प्राइवेट नर्सिंग होम लेकर गया। लेकिन यहां भी शायद भग्वान को कुछ ओर ही मंजूर था। अगली सुबह 11 बजे लड़की ने भी डेंगू से लड़ते हुए आखिरी सांसे गिनी और मर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन










 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें