फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shuklaganj: निर्माणाधीन मकान में फंदे से लटका मिला पेंटर का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Thu, 07 Nov 2024 12:05 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

शुक्लागंज में निर्माणाधीन मकान में पेंटर का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मामला इखलाख नगर मोहल्ले का है।
विज्ञापन
अमरजीत की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के इखलाख नगर मोहल्ले के बुधवार को एक निर्माणाधीन मकान में पेंटर का शव पंखे के कुंडे से फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। हत्याकर शव फंदे से लटकाने की तहरीर पुलिस को दी है। अचलगंज थाना क्षेत्र के जोजापुर गांव निवासी अमरजीत (27) पुत्र रामसजीवन का शव इखलाख नगर के एक निर्माणाधीन मकान के कमरे में पंखे के कुंडे से लटका मिला।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने बताया कि कानपुर कर्नलगंज निवासी एक युवक का निर्माणाधीन मकान है। अमरजीत दो महीने से यहां पेंटिंग का काम कर रहा था। मकान की चाभी अमरजीत ही रखता था। बुधवार की शाम मकान मालिक पहुंचा तो अमरजीत का शव फंदे से लटकता मिला। वहीं, अमरजीत के मामा राकेश का आरोप है कि मकान मालिक ने ही उनके भांजे को मारकर शव फंदे पर लटका दिया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि तहरीर लेकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें