फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shuklaganj: ट्रांस गंगा सिटी में 10 हजार पौधे रोपे गए, यूपीसीडा करेगी देखरेख, डिप्टी सीएम ने किया शुभारंभ

Sat, 20 Jul 2024 11:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शुक्लागंज

सार

ट्रांस गंगा सिटी में हरशंकरी का पौधा लगाकर उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
पौधरोपण करते उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा बैराज स्थित ट्रांस गंगा सिटी में शनिवार को उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने हरशंकरी का पौधा रोपकर पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ कार्यक्रम के तहत पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखना है तो पौधे लगाए और उस पेड़ पर अपनी मां का नाम जरूर लिखे। इस दौरान ट्रांस गंगा सिटी में 10 हजार पौधे रोपे गए। इनकी देखरेख यूपीसीडा करेगी।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आज पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में 35 करोड़ पौधे लगाने का संकल्प लिया गया है। विश्वास है कि इस अभियान में उन्नाव जिले में पौधारोपण का आवंटित लक्ष्य 59 लाख 57 हजार 336 को अवश्य पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार एक पेड़ मां के नाम लगाकर उन्नाव को हरा भरा एवं स्वच्छ बनाने के लिए जन आंदोलन का रूप देना होगा। कार्यक्रम के दौरान पौध भंडारे के तहत उपमुख्यमंत्री ने स्कूली बच्चों तथा स्थानीय लोगों को 50 हजार सीड बाॅल तथा पौधे वितरित किए। जन प्रतिनिधियों व अधिकारियों ने दो नवग्रह वाटिका लगाई। पौधरोपण अभियान में हिस्सा लेने वाले आठ संगठनों को प्रशस्तिपत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

प्रमुख सचिव उद्योग एवं रेशम बीएल मीणा ने कहा कि अगर हम लोग पेड़ नहीं लगाएंगे तो ऑक्सीजन कहां से मिलेगी। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने कहा कि शासन की ओर से पौधरोपण का मिला लक्ष्य जन सहयोग के माध्यम से अवश्य पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह, मोहान के विधायक बृजेश रावत, बांगरमऊ के विधायक श्रीकांत कटियार, सदर विधायक पंकज गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार, एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा, सीडीओ प्रेम प्रकाश मीणा, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीसीडा चर्चित गौड़, जिला विकास अधिकारी संजय पांडेय, परियोजना निदेशक कमलेश कुमार, डीएफओ आरुषि मिश्रा व उपजिलाधिकारी सदर हिमांशु गुप्ता आदि मौजूद रहे।

उन्नाव मेरा घर, रोम-रोम में बसता है: बृजेश पाठक
शुक्लागंज। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने उन्नाव को अपना घर बताया। कहा कि वह उनके रोम-रोम में बसता है। कहा कि उन्हें जब भी उन्नाव आने काे कहा जाता है तो तत्काल तैयारी कर लेते हैं। यहां अपने पुराने लोगों से मिलकर खुशी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें