फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रकार शुभम मणि पर गोलियां दागने वाला कानपुर से गिरफ्तार

Wed, 29 Jul 2020 09:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
शुभममणि त्रिपाठी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शुक्लागंज में पत्रकार शुभममणि त्रिपाठी हत्याकांड के शार्प शूटर रिजवान काना को बेकनगंज पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक तमंचा, कारतूस और सवा किलो चरस बरामद हुई। शुक्लागंज पुलिस जेल में उससे पूछताछ करेगी, जरूरत पड़ी तो उसको रिमांड पर ले जाएगी।
विज्ञापन


रिजवान पर दस हजार का इनाम घोषित था। 19 जून को उन्नाव-शुक्लागंज रोड पर पत्रकार शुभममणि त्रिपाठी की दिनदहाड़े तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस हत्याकांड का खुलासा कर दिव्या अवस्थी, उसके पति के अलावा सुपारी लेने वाले मोनू खान, शहनवाज, अफसर अहमद और अब्दुल को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

आरोपियों की पूछताछ और पुलिस की जांच में बेकनगंज निवासी शातिर बदमाश रिजवान काना का नाम सामने आया था। बेकनगंज इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने बताया कि दलेलपुरवा चौराहे के पास से रिजवान को गिरफ्तार किया गया है। उस पर लूट, हत्या, आर्म्स एक्ट समेत कुल 15 केस दर्ज हैं। शुभममणि हत्याकांड में वो वांछित चल रहा था। शुभम पर गोलियां बरसाने में रिजवान शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें