शोभायात्रा में श्याम बाबा का जयकारा लगाते भक्त।
- फोटो : संवाद
कानपुर। श्री श्याम जी मित्र मंडल के बैनर तले सोमवार को श्रीश्याम बाबा की रथयात्रा धूमधाम से निकली। फूलबाग स्थित गणेश उद्यान से रथ यात्रा शाम को बाजे-गाजे के संग निकली। भजनों की धुन पर यात्रा में शामिल लोग झूमते रहे। हाथों में बाबा श्याम के निशान को लेकर भक्त चल रहे थे। जगह-जगह श्याम बाबा के भक्तों ने आरती करके प्रसाद वितरण किया।
प्रत्येक वर्ष की तरह 41वें श्री श्याम महोत्सव के मोतीझील में समापन के बाद उत्सव में विराजित नीले घोड़े पर बैठे बाबा श्याम जी की शोभायात्रा फूलबाग से शाम को निकली। यात्रा बिरहाना रोड, नयागंज, सिरकी मोहाल, काहू कोठी, कमला टॉवर से होती हुई फीलखाना स्थित मंडल के मुख्य कार्यालय व बाबा श्याम के मंदिर पहुंची।
उत्सव संयोजक अनुपम अग्रवाल, मंडल के संस्थापक व वर्तमान अध्यक्ष संजय खेमका, महामंत्री गोपाल गुड़ियावाला, कोषाध्यक्ष राधेश्याम अग्रवाल, उत्सव संयोजक अनुपम अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, संजय सरावगी, मनोज अग्रवाल, बनवारी लाल गुप्ता, श्याम गोयनका, राकेश शर्मा, अतुल अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, गोपाल कृष्ण गुप्ता, प्रदीप अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, वत्सल जालान आदि मौजूद रहे।