फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: केएसएस जोन-ए शतरंज प्रतियोगिता में श्री सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर अव्वल

विज्ञापन
शतरंज प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी।  - फोटो : विद्यालय
विज्ञापन
कानपुर। वुडबाइन गार्डेनिया स्कूल कल्याणपुर में शुक्रवार को शुरू हुई केएसएस जोन-ए शतरंज प्रतियोगिता में पहले दिन श्री सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर की टीम आठ अंक के साथ अव्वल रही। प्रतियोगिता में सीबीएसई जोन ए के स्कूलों से 135 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें पहले दिन चार राउंड के मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन


नर्चर इंटरनेशनल स्कूल कल्याणपुर ने सात अंक, डीपीएस कल्याणपुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म स्कूल आजादनगर, द चिंटल स्कूल कल्याणपुर ने छह अंक और डीपीएस आजादनगर, सुघर सिंह अकादमी कोयलानगर, सर पदमपत सिंघानिया कमलानगर ने पांच अंक हासिल किए।

प्रतियोगिता का शुभारंभ वुडबाइन गार्डेनिया स्कूल की निदेशक साहिबा रहमान ने काले मोहरों से चाल चलकर किया। मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल सुमिता मुखर्जी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में हरीश रस्तोगी चीफ ऑर्बिटर और अनिल वाजपेयी, प्रशांत पांडेय, सुरेंद्र शुक्ला, आरके यादव , प्रशंसा वर्मा सहायक रहीं। संचालन कोऑर्डिनेटर शकुंतला यादव ने किया। मौके पर क्रीड़ा अधीक्षक दीपक अवस्थी, शिक्षिका शालिनी अवस्थी आदि मौजूद रहीं। शनिवार को बालिका वर्ग में 16 टीमों के बीच मुकाबले खेले जाएंगे। इसके बाद विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें