फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ब्लाॅक 10, बीडीओ पांच, कैसे तेजी से हो विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जिले के 10 ब्लाॅकों में सिर्फ चार खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) और एक संयुक्त बीडीओ की तैनाती है। इन्हीं पांच बीडीओ के भरोसे गांवों में विकास कार्य हो रहे हैं। बीडीओ की तैनाती के लिए डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह और सीडीओ दीक्षा जैन ने शासन को कई पत्र लिखे लेकिन जून से अभी तक किसी की भी तैनाती नहीं हुई। इस कारण विकास कार्यों की प्रगति धीमे है।
विज्ञापन

जून में शासन की तबादला नीति के तहत चार बीडीओ का दूसरे जनपदों में तबादला हो गया था। दो बीडीओ सेवानिवृत्त हो गए थे। कल्याणपुर बीडीओ पहले से चाइल्ड केयर लीव पर चली गई थीं। इनके बदले में जिले में सिर्फ दो नए बीडीओ यशवीर सिंह, बलराम सिंह की तैनाती हुई थी। कोई नई नियुक्ति न होने से छह ब्लाॅक बिना बीडीओ के रह गए थे। इन ब्लाॅकों की ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों के संचालन में परेशानियां आ रही थीं। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने योजनाओं को जारी रखने के लिए दो-दो ब्लाॅक की जिम्मेदारी एक बीडीओ को सौंपी। निशांत राय को सरसौल-भीतरगांव, आशीष मिश्रा को घाटमपुर-बिधनू, बलराम सिंह को शिवराजपुर-बिल्हौर, यशवीर सिंह को ककवन-चौबेपुर और जाइंट बीडीओ शिव नरेश राजपूत पतारा ब्लाॅक का चार्ज संभाल रहे हैं। कल्याणपुर ब्लाॅक का चार्ज जिला उद्यान अधिकारी को सौंपा गया है। ये बीडीओ विकास कार्य, मनरेगा एवं सरकारी योजनाओं की गति पर निगरानी रख रहे हैं। सीडीओ दीक्षा जैन ने बताया कि लगातार शासन को पत्र लिखे जा रहे हैं। बीडीओ की नियुक्ति न होने से विकास कार्य काफी पिछड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें