फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बैडमिंटन में श्री ओमर वैश्य विद्यापीठ व स्कॉलर मिशन स्कूल जीते

विज्ञापन
बैडमिंटन प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी ट्रॉफी के साथ।  - फोटो : विद्यालय
विज्ञापन
कानपुर। सीएचएस गुरुकुलम स्कूल मेहरबान सिंह का पुरवा में चल रहे केएसएस अंतर विद्यालय बैडमिंटन टूर्नामेंट में शनिवार को फाइनल मुकाबले के बाद पुरस्कार वितरण समारोह हुआ।
विज्ञापन


बालिका एकल वर्ग के फाइनल मैच में श्री ओमर वैश्य विद्यापीठ की खिलाड़ी ने दून इंटरनेशनल स्कूल रतनलालनगर की खिलाड़ी को 21-3 से हराया। वहीं युगल वर्ग में श्री ओमर वैश्य विद्यापीठ ने दून पब्लिक स्कूल रतनलालनगर 21-11 से पराजित किया।

बालक एकल वर्ग के फाइनल मैच में स्कॉलर मिशन स्कूल के खिलाड़ी ने एलेन हाउस पब्लिक स्कूल पनकी के खिलाड़ी को 30-14 से मात दी। विजेता टीमों को सीएचएस गुरुकुलम स्कूल की प्रधानाचार्य ज्योति विज और सीएचएस एजुकेशन सेंटर की प्रधानाचार्य गीता यादव ने पुरस्कृत किया। मौके पर सपना चौहान, आशी कुमार गौड़, सुशील प्रजापति, अंशिका मिश्रा, अमर, प्रगति पांडेय, रोहित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें