Kanpur News: सावन के अंतिम सोमवार पर भीतरगांव ब्लॉक के करचुलीपुर गांव में रिंद नदी के किनारे स्थित महाभारत कालीन श्री अवलेश्वर मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। दोपहर के समय अचानक श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने से मंदिर परिसर के बाहर तक लंबी कतारें लग गईं।
भीड़ का दबाव बढ़ने पर साढ़ थाना पुलिस को व्यवस्था संभालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिसकर्मियों ने श्रद्धालुओं को कतारबद्ध कराया और भीड़ को नियंत्रित किया। मंदिर के बाहर दोहरी कतार लग गई, जिसके बाद पुलिस ने लोगों को व्यवस्थित तरीके से दर्शन के लिए आगे बढ़ाया।
कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति सामान्य हुई और श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर श्री अवलेश्वर शिवलिंग के दर्शन किए। मंदिर परिसर में हर-हर महादेव के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।