फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: प्रयाग नारायण मंदिर में मनाया श्री अन्नकूट महोत्सव, तीन वर्गों में सजाकर रखे गए 100 से अधिक व्यंजन

Sun, 26 Oct 2025 11:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
श्री अन्नकूट महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिवाला स्थित प्रयाग नारायण (बैकुंठ) मंदिर में रविवार को श्री अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। इस दक्षिण भारतीय परंपरा में भगवान लक्ष्मी-नारायण को कई प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। मंदिर के मुख्य प्रांगण में चावल से निर्मित गोवर्धन पर्वत श्रद्धालुओं के विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। तीन वर्गों में 100 से अधिक व्यंजन सजाकर रखे गए। पहले वर्ग में फल, हलुआ, खीर, मलाई, मक्खन, मेवा, रबड़ी और अन्य मीठे प्रसाद रखे गए।
विज्ञापन


दूसरे वर्ग में गुझिया, पेड़ा, बर्फी, चंद्रकला, लड्डू, पान गिलोरी, समोसा, खस्ता, कचौड़ी, पापड़ी, नमकीन, अचार और विविध पारंपरिक पकवान अर्पित किए गए। तीसरे वर्ग में कढ़ी, दाल, चावल, खिचड़ी, दही-बड़ा, रोटी, सलाद आदि भोजन शामिल किया गया। शाम को महाआरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। महोत्सव का संचालन मंदिर के अध्यक्ष विजय नारायण तिवारी ‘मुकुल’, प्रबंधक अभिनव नारायण तिवारी ने किया। इस मौके पर महंत गोविंद दास महाराज, रवींद्र शमी, डॉ. एमएस यादव, सांसद रमेश अवस्थी, देवेंद्र सिंह भोले, अनिल कुमार शर्मा, श्याम अरोड़ा, ब्रजेश मिश्र, मनोज सेंगर, भवानी भीख, राघव नारायण तिवारी, अंगद सिंह, डॉ. प्रदीप दीक्षित, जगेंद्र अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें