फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: श्रेयस अय्यर बने इंडिया-ए टीम के कप्तान, ग्रीनपार्क में बढ़ेगा रोमांच

सार

कानपुर में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में इंडिया-ए टीम ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगी। अय्यर की वापसी से मैच का रोमांच बढ़ गया है। टिकटों की बिक्री में भी तेजी देखी जा रही है।
विज्ञापन
मैच के लिए ग्रीनपार्क में होती तैयारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर। पीठ की सर्जरी से उबर रहे स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की फिर से क्रिकेट में वापसी हो गई है। बीसीसीआई ने उनके छह महीने तक रेड बॉल क्रिकेट से दूर रहने के निवेदन को स्वीकार करते हुए उन्हें सफेद गेंद से खेलने की जिम्मेदारी सौंपी है। अय्यर अब 30 सितंबर से ग्रीनपार्क में ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ शुरू हो रही तीन वनडे मैचों की सीरीज में इंडिया-ए टीम के कप्तान होंगे।
विज्ञापन


सीरीज में उनकी वापसी से मैच का रोमांच कई गुना बढ़ गया है। इस बदलाव के साथ ही रजत पाटीदार को ईरानी कप में रेस्ट ऑफ इंडिया की कप्तानी मिली है। एशिया कप में छाए अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा दूसरे और तीसरे वनडे में मैदान पर उतरेंगे। स्टार खिलाड़ियों के शामिल होने से टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग भी तेजी से हो रही है। शुक्रवार से काउंटर बिक्री शुरू होते ही भीड़ उमड़ने की संभावना है।

पहले वनडे के लिए इंडिया-ए टीम : श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रियाग पराग, आयुष बदोनी, सूर्यांश शेडगे, विप्रज निगम, निशांत सिंधु, गुरजपनीत सिंह, युद्धवीर सिंह, रवि विश्नोई, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, सिमरजीत सिंह।
विज्ञापन


दूसरे व तीसरा वनडे के लिए इंडिया-ए टीम : श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रियाग पराग, आयुष बदोनी, सूर्यांश शेडगे, विप्रज निगम, निशांत सिंधु, गुरजपनीत सिंह, युद्धवीर सिंह, रवि विश्नोई, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें