इटावा। शहर के शास्त्री चौराहे पर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जनपद स्तर के सभी माध्यमिक व सीबीएसएई के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विजेता प्रतिभागियों को डीआईओएस अतुल कुमार सिंह की ओर से पुरस्कृत किया गया।
भाषण प्रतियोगिता का शुभारंभ जीआईसी प्रधानाचार्य डॉ. दीपक कुमार सक्सेना ने पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
भाषण प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने सरदार वल्लभभाई पटेल की व्यक्तित्व व कृतित्व पर शानदार एवं ओजस्वी प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता में पान कुंवर इंटर कॉलेज के छात्रा श्रेयांशी शर्मा को पहला व इसी विद्यालय के उदित राज सिंह को दूसरा स्थान मिला। वहीं तीसरे स्थान पर दो अभ्यर्थी रहे। जिसमें जीआईसी के आयुष व इस्लामियां कॉलेज के छात्र अभी सिंह शामिल रहे।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका इस्लामियां कॉलेज के प्रवक्ता मोहम्मद फरीद खान, पानकुुंवर इंटरनेशनल स्कूल की शिक्षिका आरती व जीआईसी की प्रवक्ता डॉ. निधि चतुर्वेदी ने निभाई। बीएसए डॉ. राजेश कुमार, प्रवक्ता विमलेश कुमार, अंबुज दुबे, आशीष मिश्रा रहे। संचालन शिक्षक वीके पाल ने किया।