कानपुर। सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में सोमवार को प्रथम ओपन कानपुर मंडल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप हुई। यहां प्रदेश भर से आए 300 से अधिक खिलाड़ियों ने अपनी गति, संतुलन और कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल, डीपीएस, शीलिंग हाउस स्कूल, बिलाबौंग हाई स्कूल, डॉ. वीरेंद्र स्वरूप स्कूल, फातिमा कॉन्वेंट स्कूल, एयरफोर्स स्कूल और लिटिल वन जयपुरिया प्री-स्कूल सहित अनेक स्कूलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्या कोमल दीवान रहीं। कानपुर मंडल रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के महासचिव दिनेश तेंगुरिया, उत्तर प्रदेश रोलर स्पोर्ट्स स्केटिंग एसोसिएशन के पदाधिकारी, कोऑर्डिनेटर राधिका भाटिया आदि मौजूद रहे।
यह रहे विजेता
अंडर-6 में श्रेयांश सिंह (कंगारू किड्स) ने पहला, मोइज सोलंकी (सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल) ने दूसरा स्थान जीता। अंडर-8 में शाज़िल जमाल (सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल) व आर्यन (गुरु हर राय स्कूल) ने पहले और अबू बहार मुजा (सेठ सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल) ने दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया। अंडर-10 में विभोर अवस्थी अव्वल रहे। अंडर-12 में हाशिर नूर (सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल), अंडर-12 में रहमा (सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल) ने पहले स्थान पर कब्जा जमाया। आरोही सिंह (सीएचएस स्कूल) द्वितीय स्थान पर रहीं।