शहर की श्रेया मट्टू आल इंडिया प्री मेडिकल टेस्ट 2015 की भी सिटी टॉपर बनी हैं। उनकी आल इंडिया रैंक 173वीं है। इससे पहले वे जम्मू कश्मीर पीएमटी की टॉपर और यूपी सीपीएमटी में 30वीं रैंक हासिल कर चुकी हैं। श्रेया का सेलेक्शन एम्स में भी हुआ है।
सोमवार को एआईपीएमटी का रिजल्ट घोषित हुआ। नौबस्ता निवासी विनीत कुमार गुप्ता ने 200वीं रैंक हासिल करके सिटी में दूसरी पोजिशन पाई है। बीएनएसडी शिक्षा निकेतन से इंटरमीडिएट की पढ़ाई करने वाले इटावा के विकास राजपूत की आल इंडिया रैंक 259 और ओबीसी रैंक 34वीं है।
शिवांगी सचान को 312वीं, आयुषी अग्रवाल को 415वीं, अमन सिंह को 589वीं, प्रांशु निगम को 612वीं, रजत पांडेय को 637वीं, शाश्वत मिश्रा को 729वीं, देविका शुक्ला को 997वीं, प्रतिभा को 1195वीं, कौशिक को 1244वीं, ऐश्वर्या को 1247वीं, निशांत शुक्ला को 1336वीं, पायल गुप्ता को 1459वीं और अरुण जायसवाल को 2034वीं रैंक मिली है। शिवा कनौजिया को एससी की 36वीं रैंक मिली।
न्यू लाइट कोचिंग के निदेशक डॉ. एसपी का कहना है कि संस्थान के 127 छात्र-छात्राओं का सेलेक्शन हुआ है। आकाश इंस्टीट्यूट का दावा है कि सिटी टॉपर श्रेया और विनीत गुप्ता ने उनके यहां से तैयारी की थी। फिजिक्स के किलकिल सचान का कहना है कि शिवांगी सचान को अच्छी रैंक मिली है।