फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शापमोचन की नाट्य प्रस्तुति से सच्चे प्रेम को दर्शाया

विज्ञापन
आर्य नगर ​स्थित बंग भवन में रविंद्र नाथ टैगोर पर आधारित नाटक श्राप मोचन का नृत्य द्वारा मंचन कर - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कानपुर। बेनाझावर रोड स्थित बंग भवन ऑडीटोरियम में रविवार को रवींद्रनाथ ठाकुर रचित मार्मिक कहानी पर आधारित शापमोचन की नाट्य प्रस्तुति दी गई। नाटक में सच्चे प्रेम की अमर भावना को दर्शाया गया है।
विज्ञापन

कहानी बताती है कि प्रेम सभी बाधाओं को पार कर जाता है और आत्माओं को एक कर देता है। प्रेम में त्याग, समर्पण और एकता की भावना निहित है। नाट्य प्रस्तुति का निर्देशन सुदक्षिणा चटर्जी ने किया। कलाकारों में सुदक्षिणा चटर्जी (अरुणेश्वर की भूमिका में), वंदना देब रॉय (कोमलिनी), शाल्वी श्रीवास्तव, कीतिका व्यास, अनन्या दीक्षित, कविता बनर्जी, शोमा घोष, सौम्या वाधवानी, आराध्या घोष, सुबिनय बनर्जी, अर्णव बनर्जी ने अपनी-अपनी भूमिका को दमदार ढंग से निभाया। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें