फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ग्रीनपार्क में रणजी ट्रॉफी का 15 से आगाज, आंध्र प्रदेश से होगी यूपी की भिड़ंत

Sun, 05 Oct 2025 11:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: मुख्य कोच की देखरेख में रणजी कैंप सोमवार से लगेगा। सीनियर खिलाड़ी अभ्यास करेंगे।
 
विज्ञापन
ग्रीनपार्क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीसीसीआई की सबसे प्रतिष्ठित घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिता रणजी ट्रॉफी का नया सत्र 15 अक्तूबर से शुरू होगा। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की टीम वर्ष 2025-26 में सत्र की शुरुआत ग्रीनपार्क स्टेडियम से करेगी। यूपी का पहला मुकाबला आंध्र प्रदेश के साथ होगा।

विज्ञापन


रणजी ट्रॉफी के लिए छह अक्टूबर से ग्रीनपार्क में कैंप का शुभारंभ होगा। कैंप में उत्तर प्रदेश टीम के नए मुख्य कोच अरविंद कपूर खिलाड़ियों के प्रदर्शन को परखेंगे। साथ में सहायक कोच मोहम्मद आमिर भी खिलाड़ियों की फिटनेस और तकनीकी दक्षता की निगरानी करेंगे। कैंप में टीम के सीनियर खिलाड़ी हिस्सा लेंगे जिनमें करन शर्मा, प्रियम गर्ग, मोहसिन खान, कुनाल त्यागी, अटल बिहारी, कृतज्ञ, अभिषेक गोस्वामी, शिवम मावी, विप्रराज, आर्यन जुयाल, स्वास्तिक चिकारा और अक्षदीपनाथ शामिल हैं।

नए कप्तान की दौड़ में करन शर्मा सबसे आगे बताए जा रहे हैं। भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले के अगले ही दिन खिलाड़ियों ने कमला क्लब में रिपोर्टिंग करके कैंप की शुरुआत की। कोचिंग स्टाफ आगामी रणजी सीजन के लिए सर्वश्रेष्ठ प्लेयिंग इलेवन की रूपरेखा तय करेगा।
विज्ञापन


नागपुर के क्यूरेटर तैयार करेंगे ग्रीनपार्क की रणजी पिच
रणजी ट्रॉफी सीजन के दौरान ग्रीनपार्क स्टेडियम में होने वाले तीन मुकाबलों की पिच निर्माण की जिम्मेदारी नागपुर के क्यूरेटर को सौंपी गई है। वहीं ग्रीनपार्क के अनुभवी क्यूरेटर शिव कुमार को बीसीसीआई ने असम में होने वाले रणजी मुकाबलों की पिच तैयार करने की जिम्मेदारी साैंपी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें