एसएसपी आकाश कुलहरि ने शुक्रवार बड़ी संख्या में इंस्पेक्टरों और दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। इसमें 10 इंस्पेक्टरों को थानों की जिम्मेदारी भी दी गई है। पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर रण बहादुर सिंह थाना मूलगंज, अजय नारायण सिंह कलक्टरगंज, रमेश मिश्रा जूही, मुस्तकीम चौहान फजलगंज, धीरेंद्र सिंह बजरिया, दिनेश यादव बाबूपुरवा, संजय सिंह को थाना स्वरूपनगर का चार्ज दिया गया है।
इसी तरह रूकम सिंह को मानवाधिकार सेल से ग्वालटोली, मुकेश कुमार सिंह नजीराबाद, सुनील कुमार सिंह को हरबंश मोहाल थाने की जिम्मेदारी दी गई है। थानाध्यक्ष जीतेंद्र प्रताप को बिठूर, धर्मेंद्र सिंह को पनकी, आशीष मिश्रा पनकी से बिधनू, लाइन से संगमलाल, राजेश श्रीवास्तव और रमेश पांडे को क्राइम ब्रांच की विवेचना सेल भेजा गया है। फीलखाना से रामफल प्रजापति को कैंट एसएसआई बनाया गया है।
राजदेव को कल्याणपुर से क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम, तुलसीराम पांडे को चकेरी एसएसआई, केएल पटेल को नवाबगंज से एसएसआई रेलबाजार, सुजीत वर्मा को नर्वल से वाचक एसपी ग्रामीण, प्रदीप कुमार सिंह को सचेंडी से चमनगंज स्थानानंतरित किया गया है। पुलिस लाइन से रामवीर यादव को काकादेव और चंद्रभान सिंह को बिधनू थाने भेजा गया है।