फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के लिए 100 रुपये न देने पर ट्रैक्टर चालक की गोली मारकर हत्या, दो तमंचे लेकर आया था हत्यारा

Sun, 29 Sep 2019 12:58 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
ट्रैक्टर चालक की गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर देहात के बिल्हौर में कोतवाली क्षेत्र के गंगा कटरी गांव आंकिन में शराब पीने के लिए 100 रुपये न देने पर एक सिरफिरे नशेबाज ने गोली मारकर अपने ही गांव के एक युवक को मौत के घाट उतार दिया। फायर की आवाज सुनकर दौड़ ग्रामीणों को देख नशेड़ी हत्यारा गंगा नदी की कटरी की ओर भाग गया।
विज्ञापन


वहीं हत्या की सूचना पर अरौल पुलिस चौकी सहित बिल्हौर कोतवाली का पुलिस बल और सीओ बिल्हौर में मौके पर पहुंचे, लेकिन परिजन और ग्रामीण आरोपी को पकड़ने-मुआवजे आदि की मांग को लेकर शव उठने नहीं दे रहे थे, देर रात तक पुलिस अधीक्षक ग्रामीण भी मौके पर नहीं पहुंच सके थे।
 

जानकारी के अनुसार आंकिन ग्राम पंचायत के पुरवा गांव निवासी केवल कमल (28) पुत्र सोबरन कमल खेतीबाड़ी और ट्रैक्टर आदि चलाने का काम करते थे। प्रभारी कोतवाली राकेश गौतम ने बताया कि शनिवार को बारिश के कारण पशुवाड़ा में हुए कीचड़ पर मिट्टी डालने के लिए केवल कमल टीले से मिट्टी श्रमिकों द्वारा अपने ट्रैक्टर-ट्राली में भरवाकर शाम करीब 6 बजे घर आ रहे थे, तभी रास्ते में आंकिन गांव निवासी नशेबाज सुमित सविता पुत्र बैकुंठ सविता ने बीच सड़क पर आकर गाड़ी रुकवा ली और शराब पीने के लिए 100 रुपये मांगने लगा।

शराब के लिए पैसा न देने पर सुमित ने काफी देर तक हो-हल्ला भी किया और ट्रैक्टर के आगे लेटकर गाड़ी न जाने की धमकी भी दी। इस पर केवल कमलऔर सुमित की हाट-टाक भी हुई, ट्रैक्टर-ट्राली में बैठे श्रमिकों ने भी नशे में धुत सुमित को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना और रुपये की जिद्द पर अड़ एकाएक गोली मारने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन

तभी केवल कमल ने नशे में धुत सुमित की बातों को अनसुना कर ट्रैक्टर स्टार्ट कर दिया, इससे झल्लाएं सुमित ने कमर में दबे दो तमंचे निकाले और टैक्टर के पैडल पर चढ़ केवल कमल के माथे पर एक तमंचा अड़ा दिया, जब तक केवल कमल कुछ समझ पाता तबतक तमंचे गोली माथे के चीरते हुए सिर से पार हो गई। गोली की आवाज सुनकर दौड़े श्रमिक और ग्रामीणों के मौके पर आता देख सुमित गंगा नदी की ओर भाग गया।

हत्या की सूचना पर कुछ ही देर में अरौल चौकी इंचार्ज मौके नीरज कुमार पहुंचे और हत्या करने वाले नशेबाज की तलाश की, लेकिन वह अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से भाग निकला। देररात तक हत्यारोपी की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग की लेकर परिजन और ग्रामीणों ने शव को नहीं उठने दिया। सीओ बिल्हौर देवेंद्र मिश्र का भी ग्रामीणों ने घेराव कर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए।

वहीं रात करीब 8:15 बजे एसपीआरए प्रदुमन सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की बात सुनकर नशेबाज हत्यारे कुछ परिजनों को हिरासत में लेने उचित मुआवजे के आश्वासन पर लोग शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने को तैयार हुए।  खबर लिखे जाने तक आंकिन गांव में घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और भारी पुलिस बल मौजूद था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें