फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रेंच छात्रा से छेड़छाड़ में आईआईटी प्रोफेसर पर आरोप तय, अब बीओजी में कार्रवाई पर होगा फैसला

Sun, 29 Sep 2019 11:51 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर
विज्ञापन
कानपुर आईआईटी में फ्रेंच छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में इंटर्नल कंप्लेंट कमेटी (आईसीसी) ने जांच पूरी कर ली है। इसकी रिपोर्ट कमेटी ने संस्थान प्रशासन को सौंप दी है। सूत्रों के मुताबिक रिपोर्ट में प्रोफेसर पर लगे आरोप सही पाए गए हैं।
विज्ञापन


अब यही रिपोर्ट संस्थान के बोर्ड ऑफ गवर्नेंस (बीओजी) में रखी जाएगी। इसके बाद बोर्ड प्रोफेसर को नोटिस जारी कर उनका पक्ष सुनेगी। आईसीसी ने करीब 60 पन्नों की रिपोर्ट में फ्रेंच छात्रा के आरोपों को लेकर जांच बिंदुओं को शामिल किया है।
विज्ञापन

प्रोफेसर के अधीन पढ़ाई करने वाली अन्य छात्र-छात्राओं के बयान भी रिपोर्ट में शामिल किए गए हैं। बताया जाता है कि इन सब बिंदुओं की जांच करने के बाद आईसीसी ने प्रोफेसर को दोषी ठहराया है।

ई-मेल से छात्रा से भी क्रॉस सवाल
आईसीसी ने जांच के दौरान कई बिंदुओं पर छात्रा से भी क्रास सवाल किए। चूंकि छात्रा वापस अपने देश जा चुकी थी, इसलिए उससे ई-मेल के जरिए संपर्क किया गया और उसके बयान दर्ज किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें