फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रनियां में खुला शॉपिंग मॉल, पहले दिन ही लोगों ने की खूब खरीदारी

Mon, 26 Oct 2026 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। औद्योगिक क्षेत्र रनियां के केसरमल रोड पर रविवार को शॉपिंग मॉल का शुभारंभ हुआ। पहले ही दिन ग्राहकों ने जमकर खरीदारी की। ग्राहकों को लुभाने के लिए पहले आओ, पहले पाओ योजना के साथ डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन

मॉल के निदेशक प्रेम सिंह चौहान ने बताया कि ग्राहकों की सुविधा के लिए करोड़ों रुपये की लागत से इस चार मंजिला मॉल का निर्माण कराया गया है ताकि जनपद की महिलाओं को खरीदारी के लिए कानपुर नगर न जाना पड़े। साथ ही श्री राधा साड़ी सेंटर भी शुरू किया गया है। यहां हर जरूरत का सामान एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराया गया है। बताया कि मॉल में 50 हजार रुपये तक की साड़ियां और दो लाख रुपये तक के विशेष मुंबई मॉडल लहंगे भी उपलब्ध कराए गए हैं। इन्हें देखकर ग्राहक काफी आकर्षित हो रहे हैं। करवा चौथ और दिवाली के त्योहारी सीजन को देखते हुए विशेष डिस्काउंट रेट भी दिए जा रहे हैं। इसके अलावा क्षेत्रवासी पहले आओ और पहले पाओ योजना का भी लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें