फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार ने की हैवानियत: तबीयत खराब होने पर डॉक्टर के पास ले गए परिजन, पांच माह की गर्भवती निकली किशोरी

Wed, 04 Dec 2024 12:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। तबीयत खराब होने पर परिजन छात्रा को डॉक्टर के पास ले गए तो किशोरी के पांच माह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुकानदार के दुष्कर्म करने से किशोरी पांच माह की गर्भवती हो गई। तबीयत खराब होने पर डॉक्टर ने छात्रा के गर्भवती होने की पुष्टि की। पिता ने दुकानदार युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी दुकानदार को पकड़ लिया है। क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने मंगलवार को गांव के एक दुकानदार के खिलाफ तहरीर दी। बताया कि उसकी 15 वर्ष की पुत्री कक्षा नौ में पढ़ती है।

विज्ञापन


पुत्री की अचानक तबीयत खराब हो गई। तब पत्नी ने पुत्री को डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि पुत्री पांच माह की गर्भवती है। पूछने पर पुत्री ने बताया कि गांव के दुकानदार युवक के यहां सामान लेने के लिए गई। तभी उसने दुकान के अंदर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद शिकायत करने पर दुकानदार ने पिता सहित अन्य लोगों को जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन

कई बार किया दुष्कर्म
भय के कारण किशोरी ने यह बात नहीं बताई। इसके बाद दुकानदार ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। दुकानदार की पत्नी की मौत हो चुकी है। पुलिस ने दुकानदार युवक को हिरासत में ले लिया है। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। थानाध्यक्ष शशिकांत कनौजिया ने बताया कि तहरीर मिल गई है। रात में मुकदमा दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें