फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao Accidents News: सड़क हादसों में दुकानदार और किसान की मौत, डंपर और ई-रिक्शा ने मारी टक्कर

Tue, 16 Aug 2022 07:10 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

उन्नाव जिले में अलग-अलग जगहों पर हुए हादसों में एक दुकानदार और किसान की मौत हो गई। हादसों की सूचना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
शिवशंकर की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में हाईवे पर डंपर की टक्कर से साइकिल सवार दुकानदार की मौत हो गई। वहीं, मौरावां में ई रिक्शा की टक्कर से किसान की जान चली गई। सदर कोतवाली क्षेत्र के शेरअली खेड़ा निवासी शिवनारायण यादव (74) मंगलवार सुबह साइकिल से परचून की दुकान के लिए सामान लेने बाजार गए थे।

विज्ञापन

वहीं, लौटते समय लखनऊ-कानपुर हाईवे पर डंपर की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर बेटे संदीप, पौत्र रिशू उन्हें जिला अस्पताल ले गए लेकिन तब तक उनकी सांसें थम गईं। उधर मौरावां थाना क्षेत्र के बैजनाथ खेड़ा निवासी किसान शिवशंकर यादव (55) मंगलवार को साइकिल से सब्जी लेने बाजार गए थे।

Trending Videos

वहां से लौटते समय मौरावां-बछरावां मार्ग पर बख्तौरीखेड़ा मोड़ के पास ई रिक्शा ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ई रिक्शा छोड़कर भाग गया। गंभीर हालत में लखनऊ ले जाने के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक की पत्नी रामावती व पांच बच्चे बेहाल हैं।

विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक अमरनाथ सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे की तहरीर पर ई रिक्शा चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कर जा रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें