फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: घरेलू सिलिंडर से धधक रहीं दुकानों की भट्टियां, जिम्मेदार बेखबर

Sun, 15 Nov 2026 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जनपद में घरेलू एलपीजी सिलिंडरों का उपयोग व्यावसायिक गतिविधियों में हो रहा है। बाजार में चाय, नाश्ते और फास्टफूड की दुकानों पर घरेलू सिलिंडरों से खाना पकाया जा रहा है। नियमों को ताक पर रखकर दुकानदार घरेलू गैस का इस्तेमाल कर रहे हैं लेकिन जिम्मेदार विभाग की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

जनपद में घरेलू गैस सिलिंडर के उपभोक्ता तो 4,54,493 हैं लेकिन व्यावसायिक गैस सिलिंडर के करीब 350 उपभोक्ता ही हैं। बाजार में दुकानों के बाहर घरेलू सिलिंडर रखे नजर आते हैं। जबकि नियम के अनुसार इन्हें कॉमर्शियल सिलिंडर का उपयोग करना चाहिए। पूर्ति विभाग की जांच और कार्रवाई नियमित नहीं होने से दुकानदारों के हौसले बुलंद हैं।
घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग करने से जरूरतमंद उपभोक्ताओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। शनिवार को संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने पड़ताल की तो दुकानों पर घरेलू गैस सिलिंडर से भट्टियां धधकती नजर आईं। नियमों के मुताबिक व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कॉमर्शियल सिलिंडरों का ही इस्तेमाल किया जाना चाहिए। इसके बावजूद नियमों की अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन

..................
केस-1
दिखाने को व्यावसायिक, प्रयोग में घरेलू गैस सिलिंडर
पुखरायां में बरसाती पुलिया के पास सुबह 11:30 बजे पहुंचने पर एक चाय नाश्ते की दुकान पर घरेलू गैस सिलिंडर से चूल्हा जलता मिला। दुकानदार ने दिखाने के लिए आगे व्यावसायिक सिलिंडर रखा हुआ था लेकिन प्रयोग घरेलू गैस सिलिंडर को कर रहा था। बातचीत में उसने बताया कि व्यावसायिक सिलिंडर महंगा पड़ता है जबकि घरेलू सिलिंडर 1300 रुपये में मिल जाता है।
..................
घरेलू गैस सिलिंडर से तल रहे समोसे
माती रोड पर जिला अस्पताल के पास दोपहर 12:30 बजे एक चाय की दुकान पर दुकानदार समोसे तलता नजर आया। यहां रुककर देखा तो उसने लकड़ी-कोयले से जलने वाली भट्टी तो लगा रखी थी लेकिन उसमें आग नहीं थी। वहीं, दुकान के काउंटर के नीचे रखे गैस के चूल्हे का प्रयोग किया जा रहा था और उसके लिए घरेलू गैस सिलिंडर रखा था।
..................
घरेलू गैस सिलिंडर से बन रही चाट पकौड़ी
अकबरपुर में रूरा मार्ग पर दोपहर 1:15 बजे पहुंचने पर एक चाट की दुकान पर घरेलू गैस सिलिंडर का उपयोग करता हुआ दुकानदार नजर आया। खाड़ी युद्ध के दौरान जब गैस की किल्लत हुई थी तब पूर्ति विभाग की तरफ से कुछ दिनों तक अभियान चलाकर इनके खिलाफ कार्रवाई की गई थी। समय बीतने के साथ अभियान धीमा पड़ गया।
..................
बयान.......
विभाग की तरफ से समय-समय पर अभियान चलाकर प्रतिष्ठानों की जांच की जाती है। अकबरपुर में अंडरपास के पास कुछ दुकानों पर घरेलू गैस सिलिंडर का उपयोग होता पाया गया था। जिन्हें चेतावनी दी गई थी। इसके अलावा माती रोड पर करीब चार दुकानों से सिलिंडर जब्त किए गए थे। अब एक बार फिर से इनके खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। - अभिषेक कुरील, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें