फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल यादव बोले- चुनाव के बाद मायावती भाजपा से मिल जाएंगी, कोई भी सरकार बने लेकिन सपा नहीं

Thu, 02 May 2019 03:27 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते शिवपाल यादव
विज्ञापन
यूपी के फतेहपुर लोकसभा क्षेत्र में शिवपाल यादव ने पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित की। इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव और मायावती पर जमकर हमला बोला। शिवपाल ने भाजपा पर भी निशाना साधा। 
विज्ञापन


प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि मायावती पर भरोसा किया नहीं जा सकता और अखिलेश सिंह यादव पर भरोसा नहीं। जीतने के बाद मायावती फिर भाजपा से मिल जाएंगी। उन्होंने कहा कि कोई भी सरकार बने लेकिन सपा की सरकार कतई न बने।


शहर के मुस्लिम इंटर कॉलेज परिसर में शिवपाल सिंह यादव प्रत्याशी महेश चंद्र साहू के लिए जनता से समर्थन मांगने आए थे। चुनावी जनसभा में उन्होंने कहा कि प्रसपा 6 महीने की पार्टी है। फिर भी तमाम उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। शिवपाल ने कहा कि यूपी में अकेले वह दो बार सरकार बनवा चुके हैं। सभी को चुनाव बाद इकट्ठा करने के लिए निकलेंगे। वह 2022 में प्रगतिशील समाजवादी की सरकार उत्तर प्रदेश में बनाएंगे। नौजवान किसान सबसे ज्यादा परेशान हैं। एक ऐसा कानून बनना चाहिए जिसमें एक परिवार के एक बेटे या बेटी को नौकरी की गारंटी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें