घायल को पीठ पर लादकर ले जाते पुलिस कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के बांदा जिले में कोतवाली अतर्रा में बुधवार रात डायल-100 लखनऊ से सूचना मिली कि एक युवक बांदा व अतर्रा रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन से कहीं गिर गया है। मामले का संज्ञान लेते हुए प्रभारी निरीक्षक अतर्रा ने थाना मोबाइल दस्ते पर तैनात आरक्षी पवन कुमार व अमित कुमार को मौके पर जाने का निर्देश दिया।
युवक की खोज में निकले पुलिस कर्मियों ने खरहंड व अतर्रा के बीच गाड़ी खड़ी करके घायल को पटरी-पटरी खोजते हुए लगभग 2.5 किमी की दूरी पर पहुंचे। जहां ट्रेन से गिरे घायल को पीठ पर लादकर अस्पताल पहुंचाया गया।
इसके साथ ही उसके परिजनों को सूचना दी। परिवारीजनों ने पुलिस के इस नेक काम के लिए उनको धन्यवाद दिया। इस मामले की जानकारी लोगों को हुई तो वह पुलिस कर्मियों की प्रशंसा करते रहे। पुलिस के इस नेक काम को लोगों ने खूब सराहा।